Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अपराध की खबर, पत्नी से बात नही करवाने पर युवक के साथ की मारपीट, दो के खिलाफ एसी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज।

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाते हुए रामचंद्र पुत्र रतनलाल नायक उम्र 22 साल निवासी प्रताप बस्ती ने पुलिस को बताया की शाम के समय वह अपनी पत्नी से मोबाइल पर बात कर रहा था तभी आरोपी फतेहसिंह राजपूत और ओमप्रकाश आये और मुझसे कहने लगे हमे भी तुम्हारी पत्नी से बात करवाओ मेरे मना करने पर मेरे साथ मारपीट की तथा आरोपियों ने मुझे पीटने के लिए पुंदलसर गांव के कच्चे रास्ते पर ले गए वहा पर आरोपियों ने मेरे साथ मारपीट की जिससे मेरे आंख व कमर और गर्दन पर चोट लगी तथा नाक से खून बहने लगा पीड़ित ने बताया की वहा पर ताराचंद और राजेश ने मुझे छुड़वाया। आरोपियों के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में एसी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की बात सीईओ निकेत पारीक कर रहे है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!