न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बिग्गा से इस वक्त की बड़ी दुःखद खबर सामने आई है। जहाँ गांव की रोही में बानाराम तावणियां के खेत में बनी डिग्गी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है। खेत में काश्तकार इंदपालसर गुसाईंसर निवासी मोटाराम नैण का एक पुत्र 13 वर्षीय गोपीराम व 11 वर्षीय पुत्री सुमन की डूबने से मौत हो गई है। सरपंच जसवीर सारण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए है। सरपंच सहित ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा शोक जताया है। बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस को सूचना दे दी गई है। बेनीसर से तैराक नंदू सिद्ध और राघव पारीक ने बिग्गा पहुंच कर आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों के साथ मिलकर शव को बाहर निकाला जा रहा है



















Leave a Reply