Advertisement

बीकानेर-पढ़े क्षेत्र से दो खास खबरें एक साथ श्रीडूंगरगढ़ ग्रामीण क्षेत्रों में वोल्टेज की भारी समस्या, किसान नाराज।

न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

1.श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के शेरूणा गांव में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बिजली की समस्याओं को लेकर धरना लगाया गया बिजली की लगातार हो रही कटौती को लेकर परेशान लोगों द्वारा जीएसएस पर धरना लगाया गया। उपखंड में लगातार बिजली संकट बढ़ता जा रहा है बिजली संकट को लेकर आज शेरुणा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बिजली विभाग के जीएसएस पर धरना लगाया गया जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल कांग्रेस नेता केसराराम गोदारा पहुंचे । किसानों द्वारा पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता गोदारा के नेतृत्व में जीएसएस पर प्रदर्शन किया गया और सरकार के खिलाफ नारे बाजी की गई वही दोनों नेताओं ने कहा कि बिजली की समस्याओं पर सरकार ध्यान दे जिससे किसानों को समय पर बिजली मिल सके। सहायक अभियंता मुकेश मालू को ज्ञापन दिया गया जिसमें पूर्व मंत्री मेघवाल ने कहा कि सरकार किसानों के मुद्दे को गंभीरता से ले अन्यथा उन्हें बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जीएसएस घेराव पर एक्सईएन विष्णु मैथी द्वारा समझाईश के बाद किसानों ने कल सुबह पूर्व केबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल की अगुवाई में बीकानेर में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। पूरे वोल्टेज के साथ पूरी बिजली की मांग को लेकर सेरूणा, देराजसर व सांवतसर के किसान शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट पर धरना देकर प्रदर्शन करेंगे।

2.132 दुलचासर का घेराव किया किसानों ने, अधिकारी कर रहें समझाईश ।

पूरे अंचल में कृषि कुओं पर वोल्टेज की भारी समस्या है और जलती फसल को देखकर किसान बेसब्र हो रहें है। बिजली कटौती व कम वोल्टेज की समस्या से परेशान किसानों ने 132 जीएसएस दुलचासर का घेराव कर लिया है। किसान यहां नारेबाजी करते हुए पूरे वोल्टेज के साथ पूरी बिजली की मांग कर रहें है। किसानों ने बताया कि कम वोल्टेज से उनके ट्रांसफार्मर जल रहें है और विभाग 20 दिन तक ट्रांसफार्मर बदल कर नहीं दे रहा जिससे फसलें बर्बाद हो रही है। विभाग के सहायक अभियंता मुकेश मालू मौके पर पहुंचे है और किसानों से समझाईश कर रहें है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!