Advertisement

बीकानेर-पढ़े श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से दो खास खबरें एक साथ

न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

1.

शेरुणा में गत सरकार द्वारा बंद किया सहायक अभियंता कार्यालय पुनः खुलवाने की मांग।

क्षेत्र के गांव शेरुणा मुख्यालय पर कांग्रेस सरकार द्वारा बंद किये गए सहायक अभियंता कार्यालय को पुनः शेरुणा मे शुरु करने की मांग राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर से की। पत्र के माध्यम से बताया की कार्यालय के खुलने से आस पास के गांव पूनरासर, बींझासर, राजपुरा, नारसीसर, सेरुणा, दुलचासर, टेऊ, सुडसर व सावंतसर आदि के लोगों को ट्रांसफार्मर के जलने पर आर्थिक व मानसिक नुकशान न हो। सरपंच प्रतिनिधि रणवीर सिंह राठौड़ (एडवोकेट) ने ऊर्जा मंत्री नागर से मांग करते हुए अघोषित बिजली कटौती रोकने, पुरा वोल्टेज देने, कृषि कुओं पर 8 घंटे लाइट देने, जले हुए ट्रांसफार्मर को 48 घंटे मे बदलने व सेरुणा में 220 केवी जीएसएस को जल्द से जल्द शुरु करने चर्चा की।

2.

क्षेत्र में बिजली कटौती व बिजली की समस्या के संदर्भ में, ऊर्जा मंत्री को दिया ज्ञापन

युवा नेता केके जांगिड ने ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर को ज्ञापन दिया और श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा की बिजली समस्या से अवगत कराया। केके जांगिड ने बताया की अघोषित बिजली कटौती की जा रही है जिसके कारण आम जन व किसानों को परेशानीयो का समाना करना पड़ रहा है। तथा समय पर किसानों को ट्रांसफर ना मिलने के कारण प्राप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। सरकार द्वारा 6 घंटे बिजली देने का नियम लागू किया गया है, किसानों को लेकीन अभी पूर्ण रूप से 4 घंटे भी मुश्किल से बिजली मिल रही है। लेकिन अभी मूंगफली बिजान का समय प्रारंभ हो गया है तो किसानों को पूर्ण बिजली प्राप्त हो और जो पूर्ववर्ती सरकार द्वारा LNT कंपनी को जो ठेका दिया गया है और उसे कंपनी द्वारा अभी तक किसी भी कार्य नहीं किया गया है। इस संदर्भ में उर्जा मंत्री हीरालाल नागर को केके जांगिड़ ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया और उच्च अधिकारियों को दिशा निर्देशन देने का निवेदन किया कि किसानों को 6 घंटे बिजली उपलब्ध हो इस दौरान राजाराम गोदारा भी साथ मे उपस्थिति रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!