न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
आज चूरू सांसद राहुल कस्वा बीकानेर जाते वक्त श्रीडूंगरगढ़ रुकेंगे जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गणपति धर्म कांटे पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। कांग्रेस नेता श्रीराम भादू से मिली जानकारी के अनुसार इसको लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही है और आज शाम 4:15 पर चुरू सांसद राहुल कस्वा श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेंगे जहां उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में राहुल कस्वा ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चूरू संसदीय सीट से भारी मतों से जीत दर्ज की है जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में लगातार जश्न का माहौल है।


















Leave a Reply