Advertisement

गोला गोकर्णनाथ -हीट वेव के चलते, सदर चौराहे पर एक कूलिंग पाइंट बनवाया गया

अंकित वर्मा जिला ब्यूरो चीफ
  1. लखीमपुर खीरी

गोला गोकर्णनाथ -हीट वेव के चलते, सदर चौराहे पर एक कूलिंग पाइंट बनवाया गया

गोला गोकर्णनाथ खीरी। प्रदेश में भीषण गर्मी ( हीटवेव) को देखते हुए आमजन को राहत देने के लिए सरकार के निर्देशानुसार नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने तत्काल नगर के सदर चौराहे पर एक कूलिंग पाइंट बनवाया है। कूलिंग पाइंट चारों तरफ से ढका हुआ है जिसमें एक द्वार बनाया गया है तथा इसमें कूलर, ठण्डे पानी के लिए वाटर कूलर, बैठने के लिए कुर्सियों आदि की व्यवस्था की गई है। सरकार ने गरीब, मजदूर, पटरी दुकानदार, रिक्शा चालक, टैम्पो चालकों के साथ भीषण, हीटवेव से राहगीरों को राहत दिलवाने के लिए निर्देशित किया था जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने संज्ञान लेते हुए त्वरित अस्थायी निर्माण करवाया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!