Advertisement

बीकानेर-ससुराल आई विवाहिता की चौथे दिन हुई मौत, मर्ग दर्ज, हत्या का जताया अंदेशा

न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के अपने पीहर से ससुराल आने के चार दिन बाद मौत हो जाने से विवाहिता के चाचा ने हत्या का अंदेशा जताया है श्रीडूंगरगढ़ थाने में रिपोर्ट देते हुए मृतका के पति, सास व जेठ जेठानी पर हत्या कर देने का अंदेशा जताया है। गांव खारड़ा निवासी मनीराम पुत्र तिलोकाराम ने पुलिस को बताया कि उसकी भतीजी कविता पुत्री भंवरलाल नायक का विवाह चार वर्ष पूर्व जालबसर निवासी शिवलाल के साथ हुआ था। पिछले एक वर्ष से कविता अपने पीहर में रह रहीं थी और उसके एक 9 माह की पुत्री भी है। वह 15 जून 2024 को ही अपने
पीहर से ससुराल जालबसर आई थी। मंगलवार, 18 जून 2024 की शाम 6 बजे कविता के ससुराल से फोन आया कि कविता को उल्टी, दस्त होकर बुखार होने से मौत हो गई है। परिवादी गाड़ी लेकर जालबसर पहुंचा तो उसने देखा कविता के शव पर उसकी नाक से खून बह रहा था और गले पर चोट के निशान थे। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली है और मामले की जांच एसडीएम श्रीडूंगरगढ़ करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!