Advertisement

बस्ती।ए डी ओ पंचायत सल्टौआ गोपालपुर के मिली भगत के कारण 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति को नहीं मिल पा रहा न्याय

बस्ती।ए डी ओ पंचायत सल्टौआ गोपालपुर के मिली भगत के कारण 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति को नहीं मिल पा रहा न्याय

रिपोर्ट – अमित कुमार 

बस्ती (यूपी)

बस्ती ए डी ओ पंचायत सल्टौआ गोपालपुर के मिली भगत के कारण 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति को नहीं मिल पा रहा न्याय पीड़ित पक्ष छोटे लाल पिता सोमई ग्राम सुल्तानपुर पोस्ट शिवपुर न्याय की उम्मीद में थाना ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालय तक लगा चुके चक्कर बड़े अधिकारियों के संरक्षण के कारण नहीं हो रही दोषियों पर कोई कार्रवाई मामला आवास से संबंधित धोखाधड़ी का है जिसमें शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थी की पत्नी का आवास मंजूर हुआ था जो उसके जीवन काल में प्रथम किस्त जारी हुआ परंतु दुर्भाग्य बस आवेदक की पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरे किस्त का भी पैसा खाते आया परंतु वह पैसा लाभार्थी के पति को ना मिलकर किसी अन्य के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया और मौके पर लाभार्थी का मकान निर्माण नहीं हो सका ब्लाक कर्मचारियों के आदेश पर जिस व्यक्ति के खाते में पैसा ट्रांसफर कराया गया उस पैसे को बाद में उस व्यक्ति से निकलवा कर पैसे का बंदर बाट कर लिया गया जिससे कि निर्माण अधूरा ही रह गया। तमाम शिकायतों के बावजूद दोषी अधिकारियों पर नहीं हो पा रही कोई कार्रवाई आखिर भ्रष्टाचार कैसे रुकेगा गरीब व्यक्ति को कैसे मिलेगा न्याय शासन की अति महत्वपूर्ण योजनाओं को बंदर बाट करने में लगे हैं खंड विकास सल्टौआ गोपालपुर के आधिकारी कर्मचारी आखिर कब होगी दोषियों पर कार्रवाई पीड़ित पक्ष को कैसे मिलेगा इंसाफ।।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!