Advertisement

बलरामपुर – जम्मू कश्मीर में हुआ श्रद्धालुओं पर आतंकी हमला, उतरौला के युवक की हुई मौत

http://satyarath.com/

रिपोर्ट – कैफ़ जाफ़री

जनपद – बलरामपुर

जम्मू कश्मीर में हुआ श्रद्धालुओं पर आतंकी हमला, उतरौला के युवक की हुई मौत

 

उतरौला निवासी 15 वर्षीय अनुराग वर्मा की मौत!
अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब जम्मू

‘कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा श्रद्धालुओं पर हुए हमले में उत्तर प्रदेश के उतरौला बलरामपुर निवासी 15 वर्षीय अनुराग वर्मा की मौत हो गई इस हमले में अनुराग के माता-पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है हमला बीते दिन हुआ जब श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पर थे। हमले की खबर सुनते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। अनुराग वर्मा का शव 13 जून 2024 को रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर उनके पैतृक गांव नए नगर बनकटवा उतरौला लाया गया अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और हर किसी की आंखें नम थीं।स्थानिये प्रशासन ने भी इस दुखद घटना को गंभीरता से लिया। अंतिम संस्कार के दौरान छेत्र अधिकारी, SDM प्रभारी निरीक्षक और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। हर किसी ने इस घटना की निंदा की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। अनुराग के पिता राजित राम वर्मा और माता शारदा देवी भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।घटना के बाद से पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द ही पकड़कर सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। अनुराग वर्मा का निधन पूरे उतरौला के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी मासूमियत और हंसमुख स्वभाव हमेशा सबके दिलों में जिंदा रहेगा।इस घटना ने एक बार फिर से यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर कब तक निर्दोष लोग आतंकवाद का शिकार होते रहेंगे। शांति और सुरक्षा की कामना करते हुए, हम प्रार्थना करते हैं कि भगवान अनुराग की आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!