अमरोहा ,जिलाधिकारी ने बकरीद को सकुशल संपन्न कराए जाने को वैठक कर अधिकारियों को दिया निर्देश
बिजली पानी साफ सफाई के हों बेहतर इंतजाम, शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में निर्बाध विजली आपूर्ति सुनिश्चित हो – जिलाधिकारी
कुर्बानी अवशेष निस्तारण के हों शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर इन्तजाम , चिन्हित स्थल पर ही डाला जाए अवशेष , त्योहार में बाधा डालने वाले आराजक तत्त्वों से कड़ाई से निपटा जाय – जिलाधिकारी
अमरोहा जनपद में जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी की अध्यक्षता में आगामी ईद उल अजहा (बकरीद) पर की जाने वाली व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर सर्व प्रथम जिलाधिकारी ने एक एक करके जिले से आये हुए मुस्लिम कमेटी के सदस्यों से सुझाव लिए । जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखी जाये और उनसे कड़ाई से निपटा जाये । ईद का त्योहार आपसी भाईचारे प्रेम सौहार्द के साथ निपटाया जाए कंही पर किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो यह सभी अधिकारी सुनिश्चित कर लें ।
इस अवसर पर जिला अधिकारी ने आगामी ईद उल अजहा (बकरीद) की शुभकामनायें देते हुये आश्वासन दिया कि गत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष ईद को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये बेहतर इंतजाम किये जायेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी उपजिलधिकारी/सी0ओ0 संयुक्त रूप से थानों में पीस कमेटी की मीटिंग कर लें। अवशेष बाहर न फेका जाय चिन्हित स्थल पर ही पड़े इसको अमल कराएं ।
उन्होने कहा कि जिस स्थान पर किसी प्रकार की समस्या है तो उस पर उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकार संयुक्त रूप से त्वरित कार्यवाही कराएं ।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को अभियान चलाकर ढीले और जर्जर तारों की मरम्मत कराकर विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये ।
कहा कि अतरिक्त ट्रांसफॉर्मर प्रेत्यक विद्दुत केंद्र में रहना चाहिये एक कंट्रोल रूम बना लिया जाए जिसमे 24 घण्टे स्टाफ की तैनाती रहे । कोई कंही दिक्कत है तो पहले से ही ठीक कर लिया जाए ।
जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिये कि जहाँ-जहाँ कुर्बानी होनी है, वहां पर पर्याप्त सफाई कर्मी तैनात किये जायें और अवशेषों के निस्तारण के लिये पर्याप्त व्यवस्था कर ली जाये। साफ सफाई बेहतर होनी चाहिए । चिन्हित कुर्बानी स्थलों में मांस एवं अवशेषों को ढकने की व्यवस्था कर ली जायें ताकि किसी प्रकार की समस्या न हो। अवशेषों को चिन्हित स्थान पर ही डाला जाय यह विशेष ध्यान दें । अवशेष का निस्तारण बेहतर तरीके से किया जाए कहीं पर नालियों और नालों में अवशेष दिखाई ना दे ।
जिलाधिकारी ने ग्रामीण इलाकों में होने वाली कुर्बानी स्थलों की साफ-सफाई कराने व कुर्बानी अवशेष के निस्तारण के बेहतर इन्तजाम कराये जाने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिये। जिलाधिकारी ने सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों को निर्देश दिये कि किसी भी दशा में प्रतिबंधित पशु बाहर न दिखाई दे यह सुनिश्चित करें ।
पुलिस अधीक्षक कु0 अनुपम सिंह ने कहा कि जनपद अमरोहा में जिस प्रकार गत वर्षों में सभी त्यौहार शान्तिपूर्ण तरीके सम्पन्न हुये हैं, मैं आशा करता हँू कि ईद उल अजहा का त्यौहार भी आपसी भाई-चारे एवं आपसी सहयोग के साथ मनाया जायेगा। उन्होने कहा कि ईद को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु मुकम्मल इंतजाम किये गये हैं। परम्परा का मान सभी लोग रखेंगे हम पूरी तरह से सकुशल ईद को निपटाने के लिए कटिबद्ध हैं। कहा कि कुर्बानी का अवशेष बाहर न फेका जाय नाली में न बहाया जाए , चिन्हित स्थल पर ही डाला जाए सड़क पर कंही नमाज न पढ़ी जाए । सोशल मीडिया में कोई आपत्ति जनक वीडियो फोटो व अफवाह न डाली जाए ।
इस अवसर पर अपर जिला जिलाधिकारी (वि0/रा) श्री सुरेन्द्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजीव सिंह उपजिलाधिकारी अमरोहा हसनपुर , पुलिस क्षेत्रधिकारी, अधिशासी अधिकारी, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मुस्लिम कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
Leave a Reply