Advertisement

सर्प दंश से युवक की आकस्मिक मौत l

http://satyarath.com/

सर्प दंश से युवक की आकस्मिक मौत l

 

Balarampur,, जिले के रामचंद्र पुर विकासखंड के पीपरपान पंचायत अंतर्गत चौराखाड़ गांव में सर्पदंश से एक 25 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक व्यक्ति पीपर पान निवासी नंदकेश्वर यादव का 25 वर्षीय पुत्र उपेंद्र कुमार यादव बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार बीती संध्या तकरीबन 7:30 बजे सांप ने युवक को डंस लिया। जिसके बाद परिजनो ने युवक को आनन-फानन में रामानुजगंज पीएससी में भर्ती करवाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए बलरामपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन इलाज के क्रम में ही युवक की मौत हो गई। पीएम पश्चात् परिजनों ने शव को घर ले आया और गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया ।

परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल l

इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है बताया जा रहा है की उपेंद्र कुमार यादव घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था इसके आकस्मिक निधन से माता पिता ने इकलौता पुत्र खोया वहीं दूसरी ओर दो मासूम बच्चों का सर से पिता का शाया उठ गया है, उसकी पत्नी समेत से घर में दुख का पहाड़ टूट पड़ा है ।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!