Advertisement

बस्ती।ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, 200 घरों में छह घंटे गुल रही बिजली

बस्ती।ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, 200 घरों में छह घंटे गुल रही बिजली

रिपोर्ट – अमित कुमार 

बस्ती (यूपी)

बस्ती।रविवार रात 10 बजे बैरिहवा मोहल्ले में लगा 400 केवीए के ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। इससे रात में छह घंटे 200 घरों की बिजली गुल रही। सुबह चार बजे मोबाइल ट्रांसफॉर्मर लगाकर आपूर्ति बहाल कराई गई।सोमवार दिन में 11 बजे मोबाइल ट्रांसफॉर्मर हटा दिया गया, जिसके बाद भीषण गर्मी से उपभोक्ता बेहाल दिखे।

आग से ट्रांसफॉर्मर बुरी तरह जल गया। एचटी व एलटी लाइन की केबल खराब हो गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। बैरिहवा के अजय कुमार ने बताया कि पूरी रात बिना बिजली के काटनी पड़ी है। दिनभर बिजली नहीं मिली। एक्सईएन प्रथम मनोज सिंह ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर में खराबी आई थी। दुरुस्त कराते हुए आपूर्ति बहाल करा दी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!