Advertisement

गोंडा : घर में सो रही एक युवती की गला रेतकर हत्या,हत्यारोपियों की तलाश शुरू।

www.satyarath.com

रिपोर्टर “विशाल कुमार द्विवेदी”  गोंडा उत्तर प्रदेश 

satyarath.com

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में घर में सो रही एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई. जिसके बाद पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है. मर्डर के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक धानेपुर थाना क्षेत्र के तुलसीराम पुरवा निवासी राजेश शुक्ल की बेटी श्वेता (18) की सोमवार रात हत्या कर शव को दरवाजे के बाहर फेंक दिया गया. मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि दो दिन पूर्व संपत्ति को लेकर हुए विवाद के कारण उसके भाइयों ने घर पर सो रही उनकी बेटी को उठा लिया और हत्या करके शव दरवाजे के बाहर फेंककर फरार हो गए।अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मनोज कुमार रावत ने बताया कि युवती की हत्या की सूचना मिलते ही उन्होंने सीओ सदर शिल्पा वर्मा तथा फील्ड यूनिट के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया और जांच के लिए टीमें गठित कर थानाध्यक्ष को निर्देश दिए. उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!