एस पी सिटी ने की पीस कमेटी की बैठक- किया शांति का आह्वान
इटावा/जसवन्तनगर।एस पी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी ने बलरई थाना परिसर में क्षेत्र के ग्राम पंचायत प्रधानों एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक कर आगामी ईद के त्यौहार पर शांति और सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित गणमान्य तथा संभ्रांत व्यक्तियों से अपील की गई कि वह आगामी त्यौहार के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखें।
सोमवार को बलरई थाना परिसर में ईद के त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक में क्षेत्र के ग्राम पंचायत प्रधानों एवं संभ्रांत तथा गणमान्य व्यक्तियों ने शामिल होकर अपने सुझाव पुलिस अधिकारियों के सम्मुख रखे। एस पी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी ने कहा कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दें तथा अराजकता एवं अफवाह फैलाने तथा भ्रामक खबर देने वालों की सूचना पुलिस और प्रशासन को दें ताकि त्वरित कार्यवाही कर दुष्प्रचार करने वाले को दबोचा जा सके। सभी प्रधान अपने अपने गाँव में ऐसे अराजक लोगों पर नजर रखें।पुलिस अधिकारियों ने आम जनमानस का भी आह्वान किया कि वह सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन को अपना हर संभव सहयोग करें। इस मौके पर सीओ जसवन्तनगर विवेक जावला व थानाध्यक्ष अमित मिश्रा उपनिरीक्षक संजय कुमार व अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।
फोटो:-बलरई थाना परिसर में पीस कमेटी की अध्यक्षता करते हुए एस पी सिटी।

















Leave a Reply