Advertisement

अमरोहा-भाकियू शंकर का विभिन्न मांगों को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च।

http://satyarath.com/

भाकियू शंकर का विभिन्न मांगों को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च।

अमरोहा जनपद के गजरौला में भारतीय किसान यूनियन (शंकर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर आज ग़जरौला चौपला पुल के नीचे विशाल धरना- प्रदर्शन किया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (शंकर) संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर पैदल मार्च निकलते हुए जमकर नारेबाज़ी भी की । भाकियू(शंकर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व योगी जी के नेतृत्व में किसान व अवाम का काफ़ी भला हो रहा है, लेकिन प्रशासनिक विभागों में भारी भृष्टाचार के चलते किसान व आम जनता का लगातार शोषण किया जा रहा है जिस कारण सरकार की छवि भी धूमिल होती जा रही है। जिला से लेकर तहसील, ब्लॉक, विकास भवन व विधुत विभाग में भृष्टाचार अपने चरम पर है, कहीं पर बिना पैसे लिए कोई काम नहीं होता है, भाकियू शंकर संगठन इन भृष्टाचार करने वालों को इस मंडल से बाहर खदेड़ने का काम करेगा। वहीं प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंकों के शाखाओं के द्वारा किसान क्रेडिट कार्डों पर अन्य बैंकों के मुकाबले ज़्यादा ब्याज़ वसूला जा रहा है जो पूरी तरह से गलत है, नया केसीसी बनवाने , पीएम सुरक्षा बीमा-जीवन ज्योति बीमा करने के साथ ही प्राइवेट बीमा के नाम पर जनता से करोड़ों रुपये अवैध तरीके से वसूलने के साथ 300 रुपये स्टाम्प शुल्क भी वसूला जा रहा है दूसरी तरफ़ 1 लाख 60 हज़ार तक केसीसी पर एनईसी चार्ज में किसान की भूमि को बंधक बनाया जा रहा है जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में विधुत विभाग के कर्मचारी चैकिंग व अन्य काम के नाम पर जनता को लूटने का काम कर रहे हैं जिसे हम बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे ऐसे कर्मचारियों व अधिकारियों के ख़िलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। इसके साथ ही किसानों का बकाया गन्ना भुगतान तत्काल ब्याज़ सहित किया जाना चाहिए। पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी दायरे में लाने के साथ जिले भर में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों, नकली जीवन रक्षक दवाओं, मिलावटी घी- दूध – तेल और कृषि उपयोग में इस्तेमाल होने वाली नकली पेस्टिसाइड पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। जनपद के समुचित रूप से विकास के लिएं अमरोहा विकास प्राधिकरण का गठन,जिला सहकारी बैंक बोर्ड की स्थापना व ग़जरौला में ट्रामा सेंटर की स्थापना की जानी चाहिए। ब्रजघाट से मुरादाबाद तक हाईवे पर सभी अवैध कटों को बंद करते हुए आवारा पशुओं का भी स्थायी समाधान किया जाना नितांत आवश्यक है। जिले भर में हज़ारों किसानों की खतौनी में दर्ज़ हुई गलत जानकारी को अभियान चलाकर लेखपालों को गांव गांव में भेजकर सही कराया जाना चाहिए। वहीं भाकियू (शंकर) संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के द्वारा पैदल मार्च निकालते हुए जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान संगठन ने अपनी मांगों को लेकर अध्यक्ष प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक मुरादाबाद , प्रबंध निदेशक पश्चिमांचल विधुत वितरण निगम(मेरठ) व मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन एसडीएम धनौरा को सौंपा गया।
इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में स्वामी हर मनोज दास जी प्रदेश संरक्षक, सत्यपाल सिंह,कामेंद्र चौधरी, मिंकू चौधरी, जगत सिंह चौहान,वीरेंद्र सिंह, धीरज सिंह, उदयवीर सिंह,महिपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, रीना रानी, प्रियंका, नीतू, समरपाल सिंह, योगेंद्र सिंह,जयवीर सिंह, मनवीर सिंह, रवि चौधरी, अनिल भटनागर, समरपाल सिंह, वीर सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवादाता,मोहम्मद फाजिल की रिपोर्ट।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!