Advertisement

लखीमपुर खीरी -सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा, पति की दीर्घायु के लिए रखा व्रत

अंकित वर्मा जिला ब्यूरो चीफ

लखीमपुर खीरी 

लखीमपुर खीरी में भी वट सावित्री व्रत को लेकर महिलाओं में उल्लास दिखा। सुहागिन महिलाएं शहर के जंगलीनाथ मंदिर, आवास विकास, लोक निर्माण विभाग के पास, रामलीला मैदान आदि जगहों पर पहुंचीं और वट वृक्ष की पूजा की।

ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर बृहस्पतिवार को वट सावित्री व्रत रखकर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए कामना की। सुहागिन महिलाएं शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित वट वृक्ष के नीचे एकत्रित हुईं। इसके बाद विधिवत पूजा किया। सबसे पहले वट वृक्ष को हल्दी का लेप लगाया। फिर पीला धागा को लपेटते हुए सात बार परिक्रमा की। इसके बाद जल अर्पण किया। पूजन के बाद महिलाओं ने व्रत को खोला। दुर्गा माता मंदिर के पुजारी अरुण कुमार शुक्ला ने बताया कि मान्यता के अनुसार वट सावित्री व्रत को रखने से परिवार के लोगों को सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है और वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं। बहुत से लोग ये भी मानते हैं कि इस व्रत का महत्व करवा चौथ के जितना होता है।

गोला गोकर्णनाथ, अलीगंज, पलिया, मोहम्मदी, फरधान आदि क्षेत्रों में भी सुहागिनों ने व्रत रखा। वट पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना की।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!