बस्ती।सरैया मिश्र गांव के 25 केवीए ट्रांसफाॅर्मर में लगी आग
रिपोर्ट – अमित कुमार
बस्ती (यूपी)
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज क्षेत्र के सरैया मिश्र गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम ट्रांसफाॅर्मर में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने उपकेंद्र पर फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई। सरैया मिश्र गांव में 25 केवीए ट्रांसफाॅर्मर से शाम छह बजे धुआं निकलने लगा और तार जलने लगा।स्थानीय लोगों ने बिजली कटवाकर धूल व मिट्टी के सहारे आग पर काबू पाया। अवर अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि तेज गर्मी और ओवर लोड की वजह से ट्रांसफाॅर्मर में आग लग गई है। जल्द ही दूसरा ट्रांसफाॅर्मर लगवा दिया जाएगा। संवाद













Leave a Reply