Advertisement

बस्ती।लेखपाल पर महिला से छेड़खानी का आरोप

बस्ती।लेखपाल पर महिला से छेड़खानी का आरोप

रिपोर्टर – अमित कुमार 

बस्ती (यूपी)

महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने हल्का लेखपाल पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत डीएम, एसपी और सीएम पोर्टल पर की है। पुलिस मामले के छानबीन में जुटी हुई हैं।कप्तानगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला ने शिकायती पत्र में कहा है कि तीन मई को मैं घर पर अकेली थी। परिवार के लोग एक रिश्तेदार का इलाज कराने लखनऊ गए थे। रात 7:30 बजे हल्का लेखपाल आए और घर के लोगों के बारे में जानकारी ली। मुझे अकेला पाकर छेड़खानी करते हुए आबरू लूटने की कोशिश की। किसी तरह से लेखपाल के चंगुल से बच कर गुहार लगवाई। विरोध करने पर धमकाते हुए घर गिरवाने की धमकी दी। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!