सत्यार्थ न्यूज़ रिपोर्टर/अनन्त कुमार
अबूझ परिस्थितियों में किशोर ने की आत्महत्या
सोनभद्र/म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुंडाडीह गांव के चंद्रभान नगर टोले में स्थित एक बगीचे में दिनाँक 29/05/2024 दिन बुधवार को दोपहर बाद पलाश के पेड़ पर एक 14 वर्षीय से किशोर का शव भगवा गमछा से लटकता देखें लोगों ने परिजनों को दी जानकारी किशोर ने किन परिस्थितियों में ऐसा किया स्पष्ट नहीं हो सका है प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए दुद्धी भेज दिया। जानकारी के अनुसार म्योरपुर निवासी गुड्डू चंद्रवंशी का पुत्र मोहित 14 वर्ष का घर से एक किलोमीटर दूर बगीचे में गमछे के सहारे लटकता शव साम 5:00 बजे ग्रामीणों ने देखा जिसकी सूचना परिजनों को दी पुत्र का शव देख कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मोहित अपने पिता की दो संतानों में छोटा है पिता मजदूरी कर जीवन यापन करता है आत्महत्या जैसा कदम किशोर ने किन परिस्थितियों में उठाया पहेली बना हुआ है।
















Leave a Reply