बस्ती।ग्राम प्रधान की कार बिजली के खंभे से टकराई
रिपोर्टर – अमित कुमार
बस्ती (यूपी)
बनकटी।मुंडेरवा थाना क्षेत्र के चनुआ मेहरई गांव में आयोजित निमंत्रण से लौट रहे ग्राम प्रधान की कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। कार क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि ग्राम प्रधान अजय चौधरी व चालक बाल-बाल बच गए।लालगंज थानाक्षेत्र के रौतापार निवासी ग्राम प्रधान अजय चौधरी मंगलवार देर रात मुंडेरवा क्षेत्र के चनुआ मेहरई के ग्राम प्रधान के घर आयोजित प्रीतिभोज से लौट रहे थे। भरवलिया मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। खंभा टूट कर गाड़ी पर जा गिरा। कार में सवार लोग रात को गाड़ी छोड़कर घर चले गए थे। सुबह फिर पहुंचे तो कार की बैटरी व मोबाइल फोन नहीं था। संवाद

















Leave a Reply