Advertisement

बस्ती।बस्ती में कलेक्टर ने लिया बड़ा एक्शन, ड्यूटी से नदारद रहे 6 कर्मचारियों पर गिरी गाज

बस्ती।बस्ती में कलेक्टर ने लिया बड़ा एक्शन, ड्यूटी से नदारद रहे 6 कर्मचारियों पर गिरी गाज

रिपोर्ट – अमित कुमार 

बस्ती (यूपी)

बस्ती। बस्ती जिला निर्वाचन अधिकारी अन्द्रा वामसी ने लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान ड्यूटी में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित 6 लोगों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। उक्त निर्देश उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में दिया।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अन्य लोग जो पति-पत्नी दोनों में से एक लोग चुनाव ड्यिूटी कर लिए हैं उन्हें कार्यवाही से मुक्त कर दिया जाए।

सत्यार्थ न्यूज संवाददाता के अनुसार बैठक में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि वे गम्भीर बीमारी से ग्रसित हैं। इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने चार सदस्यीय कमेटी गठित की है।

इस कमेटी के सदस्य एआरओ सदर, तहसीलदार सदर, एबीएसए सदर, डीसी मनरेगा हैं। यह कमेटी इन्क्वायरी करते हुए जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। संतोषजनक रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर सम्बन्धित पर कार्यवाही न किए जाने का निर्देश दिया जाएगा।

कलेक्टर ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि अनुपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से बाधित करते हुए मूल वेतन पर दिया जाए।

बैठक में परियोजना निदेशक राजेश झा, भूमि संरक्षण अधिकारी डा0 राजमंगल चौधरी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!