न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
पंडित नरेश सारस्वत रिड़ी ???? +918055566975
पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है ज्योतिष शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है!

????जय श्री कृष्णा????
आज का पंचांग
चोघडिया, दिन
अमृत 05:43 – 07:26 शुभ
काल 07:26 – 09:09 अशुभ
शुभ 09:09 – 10:51 शुभ
रोग 10:51 – 12:34 अशुभ
उद्वेग 12:34 – 14:17 अशुभ
चर 14:17 – 15:59 शुभ
लाभ 15:59 – 17:42 शुभ
अमृत 17:42 – 19:25 शुभ
चोघडिया, रात
चर 19:25 – 20:42 शुभ
रोग 20:42 – 21:59 अशुभ
काल 21:59 – 23:17 अशुभ
लाभ 23:17 – 24:34* शुभ
उद्वेग 24:34* – 25:51* अशुभ
शुभ 25:51* – 27:08* शुभ
अमृत 27:08* – 28:26* शुभ
चर 28:26* – 29:43* शुभ
समय आधी रात के बाद, लेकिन अगले दिन के सूर्योदय से पहले
दैनिक राशिफल
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।
????मेष-प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय व कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी। भाइयों, जीवनसाथी से मनोनुकूल सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। शत्रुभय रहेगा। विरोध हो सकता है। विवाद न करें।
????वृष-नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। ज्ञान में वृद्धि होगी। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूल वातावरण बनेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। भाइयों तथा मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यस्तता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रमाद न करें। पुराने रुके कार्यों में गति आएगी।
????मिथुन-कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जरूरी निर्णयों में सावधानी आवश्यक है। आय में कमी हो सकती है। नौकरी में सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। क्रोध न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराने मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। स्त्रियां घर में सावधानी रखें।
????कर्क-जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं। कुसंगति से बचें। बेवजह विवाद हो सकता है। लोगों की अपेक्षा पर आप खरे नहीं उतर पाएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा।
????सिंह-पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। अध्ययन में मन लगेगा। मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उत्साह में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। नए-नए विचार मन में आएंगे। जल्दबाजी न करें। व्यस्तता रहेगी। धनार्जन होगा।
????♀️कन्या-बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। प्रभावशाली व्यक्तियों से सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
⚖️तुला-रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। शत्रुता में वृद्धि हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। लाभ व उन्नति के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। जीवन सुखमय रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
????वृश्चिक-धैर्य रखें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी नाराज रहेंगे। काम पर अधिक ध्यान देना पड़ेगा। भागदौड़ रहेगी। आय में निश्चितता रह सकती है। किसी के व्यवहार से अपमान महसूस होगा। दु:खद समाचार मिल सकता है।
????धनु-आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। थकान महसूस होगी। व्यस्तता रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। काम में अधिक ध्यान दे पाएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
????मकर-घर-बाहर सम्मान मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रमाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। मित्रों का साथ रहेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
????कुंभ-नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। जोखिम उठाने का मन बनेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक नीति में सुधार व परिवर्तन हो सकता है। व्यापार व व्यवसाय में वृद्धि होगी।
????मीन-नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। कानूनी अड़चन आ सकती है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
????आपका दिन मंगलमय हो????
सबसे पहले सभी हिंदुओं से अनुरोध है कि जैसे आप अपने घर में गीता, मानस और गंगाजल रखते हैं वैसे ही पञ्चांग भी रखे।
आज समझे पंचांग कैसे देखा जाता है –
सरल रूप में पञ्चांग को समझने की कोशिश करते हैं। पञ्चांग के रूप में कालगणना हमारे ज्ञान का प्रकटीकरण है। पञ्चांग के पांच अंग हैं।
1.तिथि
2.नक्षत्र
3.वार
4.योग
5.करण
जब चंद्रमा सूर्य से 12 अंश की दूरी तय कर लेता है तो उस अवधि को एक तिथि कहते हैं। पूर्णिमा से लेकर अमावस्या तक एक पक्ष यानी पाख होता है जिसे कृष्ण पक्ष कहते हैं फिर अमावस्या से पूर्णिमा तक शुक्ल पक्ष होता है और यही दो पक्ष मिलाकर एक चंद्र मास बनता है, इस आधार पर चंद्र वर्ष सौर सौर वर्ष से 11 दिन कम बैठता है, हर तीन साल में एक अधिकमास या मलमास का प्रावधान इस समय की पूर्ति करने के लिए किया जाता है। तिथि कभी कम कभी ज्यादा पर 24 घंटे के आस पास की होती है। वार सात होते हैं जिनसे सप्ताह बनता है। आदित्यवार से लेकर स्थावर यानी शनिवार तक का समय एक हफ्ते का होता है। नक्षत्र तारों के समूह हैं जो 27 हैं। अश्वनि से रेवती तक की गणना चंद्रमा और सूर्य के हिसाब से अलग अलग होती है। चंद्रमा और सूर्य की विशेष दूरियों की स्थिति योग कहलाती है, ये शुभ अशुभ योग भी 27 होते हैं। करण तिथि के आधे भाग को कहते हैं ये कुल 11 होते हैं। इसके अलावा पञ्चांग में बारह महीने बारह राशियों पर आधारित होते हैं। मेष से मीन तक बारह राशियां हैं जिनमे सूर्य प्रवेश करता है। नए साल पर सूर्य मीन राशि से निकल कर मेष में प्रवेश करेगा । हिंदी महीने चैत से शुरू होकर फागुन तक चलते हैं। इन महीनों के नाम नक्षत्रों पर आधारित हैं इस क्रम में संवत्सर यानी संवत को भी जानना जरूरी हो जाता है। संवत्सर यानी संवत की संख्या 60 होती है, हिंदू पञ्चांग विक्रम संवत के आधार पर चलता है। कल से 2081 संवत लगेगा जिसका नाम पिंगल है। हर संवत का एक राजा होता है, जिस दिन से संवत शुरू होता है वही उसका राजा माना जाता है यानी कल मंगल से नया संवत्सर शुरू होगा तो इस साल मंगल राजा होगा।
निवेदन????पुनः निवेदन है कि सभी हिंदू मित्र अपने घर पञ्चांग अवश्य रखें। लेख अच्छा लगे तो साझा भी कर सकते हैं।


















Leave a Reply