Advertisement

 महराजगंज,संविधान नहीं, इंडिया गठबंधन की राजनीति खतरे में है: केशव प्रसाद मौर्य

 महराजगंज,संविधान नहीं, इंडिया गठबंधन की राजनीति खतरे में है: केशव प्रसाद मौर्य

www. Satyarath. com

शनिवार को सिसवा विधान सभा क्षेत्र के,बापू शताब्दी इण्टर कॉलेज जहदा के ग्राउंड पर, कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि,संविधान की असल दुश्मन तो कांग्रेस है।

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने ओबीसी के आरक्षण पर डाका डाला।

संविधान खतरे में नहीं है,बल्कि इंडी गठबंधन की राजनीति खतरे में है,इसलिए ए लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं।यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी/सांसद पंकज चौधरी के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा।

श्री मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग कहते हैं कि अगर मोदी 400 से ज्यादा सीट जीत जायेंगे तो संविधान खतरे में पड़ जाएगा।जबकि सच्चाई ये है कि खुद उनकी राजनीति खतरे में है।संविधान का दुश्मन कोई और नहीं,बल्कि काग्रेस और इंडी गठबंधन तथा सपा है।

ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कर्नाटक सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर डाका डाला है।कांग्रेस संविधान की बात करती है।देश में आपात काल कौन लगाया…? आपात काल देश में लगाकर,जो अपराध और पाप कांग्रेस ने किया है,देश कभी माफ नहीं करेगा।चुनी हुई सरकार को बर्खास्त करने का कार्य कांग्रेस ने ही किया।देश में मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद डॉक्टर भीम राव अंबेडकर के सपने तो अब सच में साकार हो रहे हैं।मोदी सरकार के पूर्व गरीबी हटाने की ही बात होती थी,आज मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाल मुख्य धारा में खड़ा करने का कार्य किया है।

www. Satyarath.com डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश में करीब छः दशकों तक कांग्रेस की सरकार रही,लेकिन देश में क्या विकास हुआ,और आज मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने भी जो विकास कार्य किया वह भी आप सबके सामने है।

मोदी जी के प्रयास और नेतृत्व में देश आगे बढ़कर बुलंदियों को छू रहा है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि सपा,बसपा,कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने लोगों को जाति,धर्म,मजहब आदि में बांट कर ओट बैंक की राजनीतिक कॉर्ड खेला।पीएम मोदी सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास मंत्र के साथ काम कर रही है।जन – जन का विश्वास ही मोदी जी की गारंटी है।भाजपा हर बूथ पर चुनाव जीतेगी,हर बूथ पर कमल खिलेगा,भाजपा की जीत पक्की है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने कहा कि छः चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है,अब तक पूरे देश में हुए चुनावों में 350 से भी अधिक सीटें भाजपा की झोली में आएंगी।सातवें चरण के चुनाव बाद,जब 4 जून को आप सभी के मतों की गणना होगी, तो 400 से ज्यादा सीटें भाजपा जीत चुकी होगी।इस चुनाव के बाद सपा,कांग्रेस और इंडी गठबंधन की जबरजस्त हार होगी।

श्री मौर्य ने कहा कि कन्नौज से अखिलेश बाबू और रायबरेली से राहुल बाबा की हार तो पक्की है।ऐसे में कांग्रेस,सपा और इंडी गठबंधन की राजनीति खतरे में पड़ने वाली है।भाजपाबकी अविश्वसनीय जीत के आंकड़ों से कांग्रेस,सपा और इंडी गठबंधन बिल्कुल ही घबराए हुए हैं।इसलिए जनता को भ्रम में डाल कर संविधान खतरे में है कहते हैं।

भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी* ने अपने संबोधन में कहा कि,भाजपा सरकार में सभी विधायकों और मेरे प्रयास से करीब 250 सड़कों का निर्माण हुआ है।इस बार केंद्र सरकार ने 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए भी आयुष्मान कार्ड जारी करने जा रही है।

चुनावी जनसभा को सिसवा के पूर्व विधायक महंत दुबे,सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल,नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी,फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह “बजरंगी”,पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय आदि तमाम लोगों ने संबोधित किया।

ब्यूरो रिपोर्ट:सत्यार्थ वेब न्यूज

शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

Mon.9670089541.

महराजगंज 25/05/024.

www. Satyarath.com

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!