रिपोर्ट (रावेंद्र केशरवानी ,रोहन )
लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व पर मतदान करके निभाईं जिम्मेदारी
प्रयागराज,भाजपा लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने जनता जनार्दन एवं कार्यकर्ताओं का जताया आभार
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नीरज त्रिपाठी, उम्मीदवार प्रभारी व प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा कविता यादव त्रिपाठी ने गर्ल्स हाई स्कूल प्रयागराज, जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ,वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी डाँ.संगम मिश्र ने सारंगा बूथ व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने झंझरा चौबे बूथ संख्या 269 पर मतदान करके अपने कर्तव्यों निभाते हुए दिनभर मतदान के लिए जनता जनार्दन को प्रेरित किया। इलाहाबाद लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने भारतीय जनता पार्टी एनडीए अपना दल, निषाद पार्टी के सभी ज्येष्ठ-श्रेष्ठ पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओं बंधु-बांधवों एवं सभी जनता-जनार्दन के प्रति लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान करने के लिए आभार जताया।
















Leave a Reply