सोनभद्र ,नगवां गांव के कनहर नदी में उतराया मिला आदिवासी युवक का शव ,पुलिस जांच में जुटी, हड़कंप


दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नगवां गांव के कनहर नदी में बुधवार की सुबह मछुआरों ने एक युवक का शव पानी में उतराया देखा तो हड़कंप मच गया | इसकी खबर लगते ही ग्रामीणों की भीड़ नदी में उतराए मृतक को देखने के लिए उमड़ पड़ी ,उधर सूचना पर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह अपने हमराहियों के साथ पहुँचे और शव को पानी से बाहर निकलवाया तो मृतक की पहचान 30 वर्षीय कमलेश चेरों पुत्र गोपी चेरों निवासी हुमेलदोहर थाना विंढमगंज के रूप में हुई|पुलिस ने पंचनामा कर शव को पीएम हेतु भेज दिया | प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शवका पीएम करवाया जा रहा है इसके बाद ही घटना का वास्तविक कारणों का पता लग सकेगा|Website: http://satyarath.com/wp-admin
Leave a Reply