Advertisement

महराजगंज ,श्री कृष्ण ब्रह्मज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ

महराजगंज 22/05/024

महराजगंज ,श्री कृष्ण ब्रह्मज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ

जिले के खुटहा (भिखमटोला) बाजार स्थित कमलावती देवी आइडियल सेंट्रल पब्लिक स्कूल में सात दिवसीय श्री कृष्ण ब्रह्मज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ किया गया।

www. Satyarath.com श्री कृष्ण ब्रह्मज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ,यज्ञाचार्य महंत श्री 108 रमेश दासजी महराज (संझाई मंदिर – गोरखपुर) के दिशा निर्देशन में,सुबह करीब साढ़े सात बजे मंगलारती से पूरे विधि – विधान से हुआ।

ब्रह्मज्ञान महायज्ञ में आयोजक/यज्ञ संचालक श्री विधिनारायण वर्मा एवं धर्मपत्नी श्रीमती कमलावती देवी के साथ सपरिवार तथा क्षेत्र से हजारों लोग शामिल हुए।

मंगलारती के पश्चात मौजूद लोगों को,केसर मिश्रित अष्टगंध का तिलक किया गया।

 

www. Satyarath.com क्षेत्र में इस तरह का पहला कार्यक्रम आयोजित किया गया है।कमलावती देवी आइडियल सेंट्रल पब्लिक स्कूल कैम्पस आज आध्यात्मिकता की चूनर ओढ़े,दिल में श्री श्याम की छबि प्रदर्शित कर रही है।

संझायी मंदिर गोरखपुर के महंत 108 रमेश दास जी महराज ने,कथा के प्रथम दिवस में बोलते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए परमात्मा बहुत जरूरी है।बिना कथा + ज्ञान के बीच व्यक्ति भौतिक सुख संसाधनों में उलझ कर जीवन में निरुत्तर होता रहा है।ऐसे में जीवन में खुशहाली लाएं,राधा कृष्ण की सेवा में मन को, आत्मा को,दिल को समर्पित कर देना पड़ेगा,जब तक सोने को आग में तपाया नहीं जाता तब तक सोने में निखार नहीं आता है।

उसी तरह व्यक्ति के जीवन में (निखार/चमक) खुशहाली लाने के लिए श्री श्याम,कन्हैया,राधा – कृष्ण,राधा – रानी,कान्हा के लिए अपने आप को तपना/तपाना पड़ेगा।अपने इष्ट के चरण कमल में लीन होना पड़ेगा। जो अपनो से कहीं ज्यादा ख्याल उनका (पारब्रह्मपरमेश्वर) रखता है न,तो उस व्यक्ति (भक्त) का ख्याल श्री कृष्ण,श्याम हजार बार रखते हैं।

www. Satyarath.com श्री कृष्ण ब्रह्मज्ञान महायज्ञ में बालमुकुंद वर्मा,संतोष वर्मा,अनिल वर्मा,धीरज कुमार सोनी आदि तमाम लोगों की प्रमुख भूमिका एवं सहयोग रही।

सत्यार्थ वेब न्यूज

शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

Mon.9670089541.

महराजगंज22/05/024

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!