Advertisement

बस्ती।लोकसभा चुनाव दो विचारधाराओं की लड़ाई- अविनाश पाण्डेय

लोकसभा चुनाव दो विचारधाराओं की लड़ाई- अविनाश पाण्डेय
मीडिया, देश की संवैधानिक संस्थाओं को काबू कर भाजपा ने की हर सच को झूठ बनाने की कोशिश- अविनाश पाण्डेय
समन्वय बैठक में कांग्रेस नेताओं ने की इंडिया गठबंधन को जिताने की अपील

रिपोर्टर-शिवेश शुक्ला बस्ती उत्तर प्रदेश

बस्ती। ईडी, सीबीआई और मीडिया को काबू कर भारतीय जनता पार्टी ने भारत के लोकतंत्र को बहुत कमजोर कर दिया है। ज्वलन्त मुद्दों से दूरी बनाकर भाजपा के लोग राम के नाम पर वोट मांग रहे हैं। यह बातें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अविनाश पाण्डेय ने कही। वे मालवीय रोड पर एक मैरेज हाल में समन्वय बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।

कांग्रेस नेता ने कहा संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर भारत की निरकुंश सत्ता ने जनता के द्वारा चुने गये दो मुख्यमंत्रियों को जेल में डाल दिया। इलेक्टोरेल बाण्ड के जरिये पूंजीपतियों से चंदा लेकर महंगाई बढ़ाने पर मजबूर कर दिया। किसानों, नौजवानों, महिलाओं, सैनिकों का हक मारकर भारतीय जनता पार्टी ने चंद पूंजीपती मित्रों का 16 लाख करोड़ रूपया कर्जा माफ कर दिया और किसानों को एमएसपी देने की बात हुई तो उन्हे आंतकी बताकर उनके राह में कील कांटे बिछा दिये। उन्होने कहा गठबंधन ने बस्ती में रामप्रसाद चौधरी के रूप में सशक्त प्र्रत्याशी दिया है। उन्हे भारी मतों से जिताकर देश के सबसे उच्च सदन में भेजना होगा।

राष्टीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने कहा दो विचारधारायें आपस में लड़ रही हैं। इस देश की रग रग में महात्मा गांधी रचे बसे हैं, यहां गोडसे को जनता किसी कीमत पर समर्थन नही देगी। गठबंधन प्रत्याशी रामप्रसाद चौधरी ने कहा यूपी की योगी सरकार ने 7 सालों में 20 रूपया गन्ना मूल्या बढ़ाया, जबकि सपा ने 5 साल में 100 रूपया मूल्य बढ़ाया था। भाजपा किसानों, नौजवानों, व्यापारियों, महिलाओं की कभी हितैषी नही हो सकती। उन्होने कहा 25 मई को बस्ती की जनता इंडिया गठबंधन े पक्ष में अपना फैसला सुनाने जा रही है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव जयकरन वर्मा, देवेन्द्र निषाद, विश्वनाथ चौधरी, सुरेन्द्र मिश्रा, भूमिधर गुप्ता, सुधीर यादव, डा. शीला शर्मा, अशोक श्रीवास्तव, नर्वदेश्वर शुक्ल, शौकत अली नन्हू, डा. वाहिद, डीएम शास्त्री, अमित सिंह, जितेन्द्र चौधरी, राजबहादुर निषाद, अशफाक अहमद आदि ने सम्बोधित किया।

मुख्य रूप से अंबिका सिंह विरेन्द्र प्रताप नारायण पाण्डेय, देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, बसंत चौधरी, अनूप पाण्डेय, अनिरूद्ध त्रिपाठी, गंगा प्रसाद मिश्रा, आदित्य त्रिपाठी, शीतला शुक्ला, रामभवन शुक्ला, बाबूराम सिंह, पिण्टू मिश्रा, लालजीत पहलवान, पवन तिवारी, अतीउल्लाह, रामप्रीत, लक्ष्मी देवी, ज्योति पाण्डेय, महेन्द्र श्रीवास्तव, बृजेश पाण्डेय, राकेश मणि, चन्द्रशेखर वर्मा, जयंत चौधरी, विनय तिवारी, रामबाबू, अमरबहादुर तप्पे, साधू पाण्डेश् जमील कादरी, अफजाल अहमद, अजय सिंह, रविन्द्र राजन, सरवर अंसारी, शकुन्तला देवी, सीमा निषाद, इजहार अहमद, हरिनाथ सिंह, साकिर शेख, विनोदरानी, संजीव त्रिपाठी, शिवनरायन पाण्डेय, सर्वेश शुक्ला, अलीम अख्तर, अजमतुल्लाह, रामानुज पाण्डेय, सलाहुद्दी बित्त्न, राकेश पाण्डेय गांधियन, अजय श्रीवास्तव, इमरान खां, चन्द्रप्रकाश पाठक, चंद्रदेव पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, प्रतापनारायण मिश्रा, नफीस अहमद, मीरा सिंह, जावेद अख्तर, मंजू पाण्डेय, मुकुल प्रताप आदि का योगदान रहा।

इन्होने ज्वाइ किया कांग्रेस
राजेश कुमार भारती के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की नीतियों, रीतियों से प्रभावित होकर राजमन शर्मा, राजू गौतम, रोहन कुमार, सुरेश कनौजिया, विनय भारती, विजयपाल निषाद, राहुल निषाद, रामप्रकाश, रवि चौधरी, सचिन कनौजिया आदि ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया। जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू ने उन्हे फटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। सभी ने सदस्यता ग्रहण करने के उपरान्त कहा कि गठबंधन प्रत्याशी को जिताने के लिये पूरी ताकत लगा देंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!