Advertisement

बस्ती।भाजपा की जीत के लिये भोलू ने झोंकी ताकत

भाजपा की जीत के लिये भोलू ने झोंकी ताकत

रिपोर्टर-शिवेश शुक्ला बस्ती उत्तर प्रदेश


बस्ती । लोकसभा चुनाव के निर्णायक अंतिम क्षणों में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी हरीश द्विवेदी को तीसरी बार सांसद बनाने के लिये पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने ताकत झोंक दिया है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं लोकसभा प्रवासी सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ ने रूधौली विधानसभा क्षेत्र के रामनगर विकास खण्ड अर्न्तगत मझारी, कांटे खैरा, रामनगर, दुबौली, पलिया, दरियापुर जंगल के साथ ही आस- पास के अनेक गांवांे में घर-घर जाकर सम्पर्क किया।

प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से भाजपा नेता सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ ने बताया कि मतदाता नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने और हरीश द्विवेदी को पुनः सांसद बनाने को उत्सुक हैं। केन्द्र और प्रदेश सरकार के कल्याणकारी नीतियोें और मोदी, योगी की गारण्टी पर उन्हे पूरा भरोसा है। विशेषकर महिलाओं और जिन परिवारों को योजनाओं का लाभ मिला है वे पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में है। दावा किया कि भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी पार्टी के नीति और कार्यक्रम के बूते जीत का रेकार्ड बनायेंगे।

जन सम्पर्क के दौरान भाजपा नेता सत्येन्द्र सिंह भोलू के साथ मुख्य रूप से विभूति पाठक, राधेश्याम पाठक, कमलेश पाठक, प्रदीप कुमार, आशीष कुमार, शुभम, राधेश्याम, पतिराम प्रजापति, रमाकान्त पाठक, रेनू, रमा कुमारी, शालिनी, रिकूं, पप्पू सोनी, आकाश श्रीवास्तव के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!