बस्ती।पति को धारदार हथियार से मारकर मौत के घाट उतारने वाली हत्यारिन गिरफ्तार
रिपोर्ट – अमित कुमार
बस्ती (यूपी)
बस्ती। जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रतनपुर गांव की रहने वाली प्रभावती देवी ने अपने पति राजमन वर्मा को धारदार हथियार से मारकर मौत के घाट उतार दिया। अपने पति राजमन वर्मा को धारदार हथियार से करने के बाद प्रभावती देवी फरार हो गई सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आज सुबह समय लगभग 9:30 बजे के आसपास प्रभावती देवी उम्र लगभग 45 वर्ष ने अपने पति राजमन वर्मा उम्र लगभग 50 वर्ष को जमीन बेचने के नाते चार दिन से दोनों पति-पत्नी में विवाद चल रहा था जिसके कारण पत्नी गुस्से में आकर बांका उठाया और पति के ऊपर वार कर दिया पति कि मौके पर ही मौत हो गई। गांव के ही रहने वाले राम प्रसाद वर्मा को राजमन वर्मा ने चार दिन पहले एक बीघा जमीन बेच दिया था जिसको लेकर पति-पत्नी में रोज विवाद चल रहा था। आरोपी पत्नी के दो लड़के हैं जो बड़ा लड़का सूरज वर्मा 24 साल का है छोटा लड़का आशीष वर्मा 20 साल का घटना को अंजाम देकर प्रभावती देवी फरार हो गई। फरार आरोपी की तलाश में स्थानीय पुलिस लग गई 24 घंटे में ही पुलिस ने आरोपी प्रभावती देवी को गिरफ्तार कर लिया न्यायालय के समक्ष आरोपित महिला को पेश किया जाएगा।
















Leave a Reply