अंकित वर्मा जिला ब्यूरो चीफ
लखीमपुर खीरी
दिनांक 19.05.2024
लखीमपुर खीरी जिले के उचौलिया क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने दो गांवों में दो घरों से जेवर और नकदी चोरी कर ली। गांव मठ निवासी रहीस ने बताया कि शनिवार रात वह परिवार के साथ घर के बाहर सोए थे। रात में किसी समय चोर कमरे का ताला तोड़कर बक्सा उठा ले गए। जिसमें विवाहित बेटी नसरीना की शादी का जेवर और कुछ जेवर उसका भी रखा था। बेटी की शादी के कपड़े थे।
दूसरी घटना में पास के गांव नगरा की है। नगरा निवासी राजाराम ने बताया कि उसका बेटा सुनील मेरठ में काम करता है। उसका घर गांव में ही है। कभी कभी कोई वहां रात में रुक जाता है। शनिवार रात वहां कोई नहीं रुका था। इसी दौरान घर का ताला तोड़कर चोरों ने घर में बक्से में रखे सोने और चांदी के जेवर, नकद 10 हजार रुपये और साड़ी और कपड़े चोरी कर लिए। राजाराम ने भी तहरीर दी है।


















Leave a Reply