निस्वार्थ सेवा कर रहे आचार्य रामचन्द्र।।


ब्यूरो चीफ: – विक्की मण्डल, उत्तराखंड
श्रीमद् भागवत कथा व्यास आचार्य राम चन्द्र ने विधवा, बिकलांग,असहाय, ज़रूरत मंद बुजुर्ग माताओं, बहनों को निस्वार्थ वस्त्र प्रदान किए।
कथा व्यास आचार्य राम चन्द्र महाराज ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही ईश्वर सेवा है ।सनातन संस्कृति हमे यही सिखाती है ।प्रत्येक व्यक्ति को मानव कल्याण हेतु अपना सर्वस्व योगदान देना चाहिए। कथा व्यास आचार्य राम चन्द्र जी महाराज ब्यास पीठ पर मिले अनुदान को गरीब कल्याण में समर्पित करते हैं श्री राम चंद्र सेवा संस्थान के संस्थापक द्वारा समय समय पर विभिन्न माध्यमों से जरूरतमंद लोगों की सहायता किया जाता है।शक्तिफार्म के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद तक स्वयं पहुंचकर अपना कर्तव्य निभा रहे राम चंद्र राय मानव सेवा को परमधर्म मानते है।



















Leave a Reply