Advertisement

बलरामपुर-राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु 31 अगस्त तक करें आवेदन

http://satyarath.com/

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु 31 अगस्त तक करें आवेदन

बलरामपुर 14 मई 2024/ जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने जानकारी दी है कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ऐसे बालक/बालिका (जिसकी उम्र सीमा 05 वर्ष से 18 वर्ष) जो विज्ञान, खेल, कला, संस्कृति, सामाजिक सेवा, साहसिक कार्य, गायन या अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट/इनोवेशन का कार्य किया हो को भारत शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जाना है। उक्त पुरस्कार हेतु आवेदन/नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 तक निर्धारित की गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की वेबसाइट अवार्ड्स डॉट जीओव्ही डॉट इन पर उपलब्ध है एवं ऑनलाइन आवेदन उक्त वेबसाइट पर किया जा सकता है।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने ऐसे समस्त पात्र बालक/बालिका/संस्था से अपील की है कि उक्त वेबसाइट पर निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन/नामांकन करना सुनिश्चित करें एवं भारत शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय द्वारा प्रदान किये जाने वाले पुरस्कार की राशि एवं प्रमाण पत्र से लाभान्वित होवें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!