Advertisement

लखीमपुर-चुनाव ड्यूटी में लगे लेखपाल की सड़क दुघर्टना में मौत

http://satyarath.com/

अंकित वर्मा ब्यूरो चीफ

लखीमपुर खीरी

 

लखीमपुर खीरी के विधानसभा कस्ता में चुनाव ड्यूटी में लगे लेखपाल की बाइक को कार ने टक्कर मार दी।

 

गंभीर रूप से घायल हुए लेखपाल को मितौली पुलिस ने एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में लेखपाल की मौत हो गई।

मितौली तहसील क्षेत्र के बजरखा सर्किल के लेखपाल कैलाश सिंह यादव पुत्र गौरीशंकर उम्र 46 वर्ष की कस्ता लखीमपुर मार्ग पर शिवाला तिराहा के निकट सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। लेखपाल बजरखा से ड्यूटी कर अपनी बाइक से लखीमपुर मंडी जा रहे थे। शिवाला तिराहा के पास सामने से आ रही वैन्यू कार से जबरदस्त टक्कर हो गई।

राहगीरों सहित आसपास के लोग जमा हो गए। बताते हैं कार सवार दो युवक मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे मितौली प्रभारी निरीक्षक राजू राव व पुलिस टीम ने आनन-फानन में एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने लेखपाल को मृत घोषित कर दिया। लेखपाल मोहम्मदी थाना क्षेत्र के मूड़ा गालिब के पास बजरिया के रहने वाले थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!