Advertisement

मथुरा : अवैध रूप से भट्ठा संचालित करने वालों में खलबली।

www.satyarath.com

• अवैध रूप से भट्ठा संचालित करने वालों में खलबली

satyarath.com

पेनल गढित होगा, निरीक्षण में खुल सकती है पोल

रिपोर्ट गोपाल चतुर्वेदी ब्यूरो चीफ मथुरा, उत्तर प्रदेश 

 

मथुरा। एनजीटी ने मथुरा में संचालित अवैध ईंट भट्ठों के निरीक्षण के लिए पैनल का गठन करने का आदेश दिया है। यह पैनल निरीक्षण कर दो माह में अपनी रिपोर्ट देगा। इस आदेश के बाद अवैध भट्ठा संचालकों में खलबली मच गई है। इधर, कुछ अधिकारियों के माथे पर भी पसीना आ गया है।

मथुरा में अवैध रूप से ईंट भट्ठा संचालन की शिकायत लंबे समय से शासन से लेकर स्थानीय प्रशासन तक होती रही हैं। पंजीकृत ईंट भट्ठा संचालकों की एसोसिएशन भी अवैध संचालन के खिलाफ रही है। एनजीटी के इस आदेश के बाद अवैध रूप से भट्ठा संचालित करने वालों में खलबली मच गई है। यह भट्ठे मानकों को ताक पर रख संचालित हो रहे हैं।

इधर, अवैध भट्ठा संचालकों को संरक्षण देने की बात भी कई बार सामने आई है। मगर, कोई ठोस जांच अब तक नहीं हुई है।

अब एनजीटी के आदेश पर होने वाली जांच से उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें कई अधिकारियों की करगुजारियां भी सामने आ सकती हैं। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार उन्हें अभी आदेश की कॉपी प्राप्त नहीं हुई है। आदेश मिलने पर उस पर अमल किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!