स्वामीआत्मानंदअंग्रेजी माध्यम विद्यालय दुर्गूकोन्दल में 15 मई को प्रवेश हेतुनिकलेगी लॉटरी
दुर्गूकोदल 13 मई 2024 शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय दुर्गूकोंदल में सत्र 2024-25 के लिये भर्ती प्रवेश के लियेे “लॉटरी” दिनांक 15 मई 2024 को समय 9 बजे से निकाला जायेगा
सत्यार्थ न्यूज़ से संवाददाता पुनीत मरकाम।
प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई तक निर्धारित किया गया था l जिसके लिये प्रवेश हेतु लॉटरी दिनांक 15 मई 2024 को समय 9 बजे से निकाला जायेगा l जिसमें से कक्षावार सीट की जानकारी निम्नानुसार है कक्षा एलकेजी में 25 सीट के लिये 24 आवेदन प्राप्त, कक्षा यूकेजी में 3 सीट के लिये 24 आवेदन प्राप्त, कक्षा पहली में 25 सीट के लिये 19 आवेदन प्राप्त, कक्षा दूसरी में 11 सीट के लिये 7 आवेदन, कक्षा तीसरी मे 8 सीट के लिये 7 आवेदन, कक्षा चौथी मे 12 सीट के लिये 6 आवेदन, कक्षा पांचवी मे 19 सीट के लिये 1 आवेदन, कक्षा छट्वी मे 7 सीट के लिये 5 आवेदन, कक्षा सातवी मे 5 सीट के लिये 6 आवेदन, कक्षा आठवी में 13 सीट के लिये 1 आवेदन, कक्षा नवमी मे 18 सीट के लिये 10 आवेदन, कक्षा दसवी में 7 सीट के लिये 3 आवेदन, कक्षा 11वीं मे 14 सीट के लिये 10 आवेदन प्राप्त हुआ l प्रवेश हेतु आवेदन करने वाले पात्र लोग दिनांक 15 मई को शुबह 9 बजे सेजेस दुर्गुकोंदल में उपस्थित होकर लॉटरी में शामिल हो सकते है l और पात्र- आपत्र विद्यार्थियों की सूची विद्यालय की सूचना पटल पर देख सकते है l
















Leave a Reply