* योगेंद्र मोरासिया रिपोर्टर छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश
* अनुज जैन का सुयश
पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय चौरई में कक्षा बारहवीं जीवविज्ञान संकाय के होनहार विद्यार्थी ,उत्कृष्ट विद्यालय चौरई के भाषा शिक्षक श्री मुकेश जैन के छोटे सुपुत्र अनुज जैन ने 86प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय एवम् नगर चौरई सहित सकल जैन समाज को गौरवान्वित किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पूरी विनम्रता के साथ अपने केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक परिवार को समर्पित किया । अनुज की इस दिलखुश उपलब्धी पर केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य ,शिक्षकों, नगर पालिका अध्यक्ष,जनप्रतिनिधियों, तारण तरण जैन समाज अध्यक्ष एवम् पदाधिकारियों,जैन भजन मंडल, समाज_ बंधुओं, स्वजनों, मित्रों एवम् परिजनों ने अनुज को आत्मीय शुभाशीष देते हुए उज्ज्वल भविष्य की दुआएं दी हैं।


















Leave a Reply