Advertisement

भारत मे पटाखे भी फूटे तो पाकिस्तान कहता है सर्जिकल स्ट्राइक हो गयी – योगी आदित्यनाथ।

भारत मे पटाखे भी फूटे तो पाकिस्तान कहता है सर्जिकल स्ट्राइक हो गयी – योगी आदित्यनाथ

बहराइच

संवाददाता पंकज कुमार शुक्ला

आज बहराइच मे चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी राज में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। पहले देश में आतंकी हमले होते थे।

बहराइच संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. आनंद गोंड के समर्थन में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महसी विधानसभा के रमपुरवा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने संबोधन में कांग्रेस व सपा गठबंधन को आड़े हाथों लिया। सीएम ने कहा कि  महाराजा सुहेलदेव की वीरभूमि, महर्षि बालार्क की तपोभूमि व चहलारी नरेश बलभद्र सिंह की पावन भूमि पर भाजपा के समर्थकों ने पंडाल की सीमा को तोड़कर कार्यक्रम को सफल बनाया है।

बीते विधानसभा चुनाव में यहां आया था। आप लोगों ने अपना आशीर्वाद दिया। सुरेश्वर सिंह विधायक बने। उत्तर प्रदेश में आपकी भाजपा सरकार बनी और राम मंदिर बना। माफिया और गुंडों का राम नाम सत्य हुआ। भाजपा की मोदी सरकार ने विकास का कार्य किया है आपके सपनों को साकार किया है और ऐसी सरकार को बार-बार अवसर दें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!