*ईंट – भट्ठे की दीवार गिरने से एक की मौत,तीन घायल*
*☞* डीएम एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

*☞* घटना के वक्त 21 मजदूर भट्ठे से निकाल रहे थे ईंट
*✧* महराजगंज जनपद के भिटौली थानांतर्गत ग्राम सभा कम्हरीया खुर्द स्थित ईंट भट्ठे की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। जिसमें एक मजदूर मलबे में दब गया,जिससे घटनास्थल पर ही उसकी जिंदगी की दर्दनाक अंत हो गई,जबकि अन्य तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीना,एसडीएम सदर रमेश कुमार, सीओ सिटी आभा सिंह मौके पर पहुंच घटना का हाल जाना।अधिकारियों ने मृतक एवं घायलों के परिजनों से मिल कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

करीब तीन घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मलबे के नीचे दबे मजदूर के शव को बाहर निकाला जा सका। भिटौली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि आपदा के तहत अनुमन्य मुआवजा धनराशि पीड़ित परिवार को दे दी गई है।इसके अलावा कृषक दुर्घटना बीमा राहत सहायता धनराशि पीड़ित परिवार को मिलेगी।श्रम विभाग के तहत भी अनुमन्य धनराशि मिलेगी।
मृतक मजदूर की पहचान ग्राम – खभराभार,टोला – करनहवा,थाना कप्तानगंज,जिला – कुशीनगर निवासी अशोक साहनी के रूप में हुई है।इसी पते के निवासी सदारू,रामसुमेर और जवाहर, ईंट – भट्ठे की दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घटना के वक्त ईंट – भट्ठे के अंदर 21 मजदूर लगे थे थे,जो ईंटों की निकासी कर रहे थे। कि उसी दौरान भट्ठे की दीवार भरभरा कर गिर गई,और अशोक साहनी दीवार की मलबे में दब गया।
निकासी में लगे अन्य मजदूर भाग कर अपनी जिंदगी बचाए।
*ग्यारहवें दिन गिरी दूसरे भट्ठे की दीवार* कम्हरीया खुर्द गांव का ईंट – भट्ठा करीब 27 वर्ष पूर्व का है।मरम्मत के अभाव में दीवार में दरारें देखने को मिलीं।चिमनी में भी दरारें पड़ी हुई हैं।भट्ठे की तकरीबन 15,16 फिट ऊंची दीवार जर्जर हो गई है।ईंट निकासी के दौरान जब दीवार
भरभरा कर गिरने लगी,तो मजदूरों में भगदड़ मच गई।जान बचाने के लिए मजदूर इधर उधर भागने लगे।
*✧* इसके पूर्व 01 मई को बृजमनगंज थाना क्षेत्र के नौसागर स्थित ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई थी,जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।जिनका ईलाज सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल में चल रहा था।मृतक एवं घायल सभी मजदूर झारखंड के लोहरदगा जिले के मूल निवासी थे।
*सोमेंद्र मीना:पुलिस अधीक्षक,महराजगंज*
ने बताया कि ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हुई है,जबकि अन्य तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। भिटौली थाना प्रभारी पंकज गुप्ता ने भट्ठा संचालक की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
प्रारंभिक जांच में कई कमियां मिलीं हैं,जिससे बड़ा हादसा हुआ है।विवेचना के बाद आगे की कार्यवाइ की जाएगी।
*अनुनय झा:जिलाधिकारी महराजगंज*
आपदा के तहत अनुमन्य धनराशि पीड़ित परिवार को दी गई है।इसके अलावा कृषक दुर्घटना बीमा सहायता राशि भी मिलेगी।श्रम विभाग के तहत अनुमन्य धनराशि पीड़ित परिवार को मिलेगी।प्रथम दृष्टया ईंट भट्ठा मालिक की लापरवाही प्रतीत हो रही है।मेंटीनेंस कार्य नहीं कराए गए हैं।प्रकरण की जांच कराई जाएगी,जो दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जायेगा।
*सत्यार्थ वेब न्यूज*
*✧ शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”*
Mon.9670089541.
महराजगंज















Leave a Reply