न्यूज़ रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
समाज के लिए चिताजनक-वर्तमान में भागदौड़ भरी जिदगी में अक्सर लोग मानसिक तनाव में रहते हैं। तनाव की वजह से आत्महत्या करने की घटनाएं बढ़ रही हैं। कोई पारिवारिक कलह को लेकर तो कोई व्यवसाय को लेकर तनाव में है। ऐसी स्थिति में लोग जिदगी को दांव पर लगा रहे हैं। जनपद में आए दिन आत्महत्या के ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। श्री डूंगरगढ़ कस्बे के कालुबास निवास 30 वर्षीय युवक प्रकाश ओड ने गुरुवार शाम 6 बजे स्प्रे पिकर आत्महत्या कर ली और परिजन उसे गम्भीर हालत में हॉस्पिटल लेकर आये। जहां से उसे बीकानेर रैफर किया गया और पीबीएम में दौराने इलाज युवक की शनिवार को मौत हो गई। इस सबंध में मृतक के बड़े भाई श्रवण ओड ने मर्ग दर्ज करवाई है।
बीकानेर-युवक ने पिया कीटनाशक इलाज के दौरान हुई मौत,पढ़ें पूरी खबर


















Leave a Reply