Advertisement

बीकानेर-ठुकरियासर विवाहिता के अपहरण मामले में बढ़ा तनाव, संघर्ष समिति का गठन सोमवार को स्टेट हाइवे सरदारशहर रोड जाम की चेतावनी ।

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्री डूंगरगढ़
श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में गांव के ही युवक द्वारा विवाहिता के अपहरण के मामले में गांव में अब तनाव का माहौल बनता जा रहा है। ग्रामीणों ने संघर्ष समिति का गठन किया है तथा पुलिस पर मामले में उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए सोमवार से आंदोलन की चेतावनी दी है। संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने शनिवार सुबह तहसीलदार राजवीर कड़वासरा को ज्ञापन देते हुए मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नही होने, आरोपियों के खुला घूमते हुए धमकाने की शिकायत करते हुए जल्द से जल्द गिरफ्तारी और विवाहिता व साथ ले गए नगदी, गहने बरामद करवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालो में बड़ी संख्या में ग्रमीण व के सर्वसमाज के लोग शामिल हुऐ

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!