Advertisement

मैनपुरी , दर्दनाक:मासूम बच्चे की नामजद किशोर ने पीट पीट करदी निर्मम हत्या।

www.satyarath.com

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा , मैनपुरी उत्तर प्रदेश 

• दर्दनाक:मासूम बच्चे की नामजद किशोर ने पीट पीट करदी निर्मम हत्या।

satyarath.com

उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में हैरान करने बाला एक मामला प्रकाश में आया है।नगर के काशीराम कालोनी में जन्मदिन के एक कार्यक्रम में शामिल होने आई एक महिला के एक साल के मासूम बच्चे की नामजद किशोर ने पीट पीट कर निर्मम हत्या कर दी एटा की रहने वाली मां का रो रो का बुरा हाल है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस ने आरोपी किशोर व परिजन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।और मासूम के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम कराया है।मामले के अनुसार जनपद एटा के गांव थरौली चांदपुर निवासी रिंकू ट्रक चालक है। उसके दोस्त सोनू का साला सदर कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कालोनी में रहता है। पांच दिन पहले रिंकू की पत्नी रीना अपने एक साल के पुत्र आर्यन को साथ लेकर सोनू के साले के घर बच्चे के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थी। गुरुवार की सुबह आर्यन घर में खेल रहा था। तभी नाबालिग आरोपी बच्चे को अपने साथ छत पर ले गया। वहां बच्चे की बेरहमी से पिटाई की। जिसके चलते उसके शरीर पर नीले निशान पड़ गए।

बच्चे की मौत होने के बाद अंगौछा में लपेट कर नीचे आ गया और चारपाई पर लिटाकर चला गया। जब रीना ने बच्चे का नीला शरीर देखा तो चीख निकल गई। तुरंत ही बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

satyarath.com

शिवम की मां साधना और बहन भी साथ पहुंची सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर आ गई। मृतक की मां रीना ने नाबालिग पर बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाया लेकिन उसने ऐसा क्यों किया। इसको लेकर कोई कुछ जानकारी नहीं दे सका। पुलिस ने पूछताछ के लिए नाबालिग आरोपी उसकी मां साधना और बहन सुमन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि काशीराम कालोनी में एक बच्चे की संदेहास्पद मौत का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण सामने आ सकेगा इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!