न्यूज़ रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्री डूंगरगढ़
जलदाय विभाग द्वारा पानी के बकाया बिल एकमुश्त जमा कराने पर छूट प्रदान की जाएगी।जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कनिष्ठ अभियंता बजंरग पड़िहार ने बताया कि बकाया वसूली के विभिन्न प्रयास किए जा रहे है। इसी क्रम में अब जलदाय विभाग द्वारा बकाया वसूली के लिए एमनेस्टी योजना शुरू की गई योजना योजना के तहत 31 मई तक अपना बकाया बिल एक मुश्त जमा कराने पर सम्पूर्ण पेनल्टी और ब्याज में शत प्रतिशत छूट दी जा रही है। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता अपना बिल लेकर जलदाय विभाग के कार्यालय जा कर अपना बिल दिखाकर छूट ले सकता है। पड़िहार ने बताया छूट 31 मई तक ही लागू रहेगी एवं 31 तक बिल नहीं भरवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने का अभियान वृहद स्तर पर चलाया जाएगा।
बीकानेर-जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग : 31 मई तक पानी का बकाया बिल जमा कराने पर मिलेगी छूट, नही लगेगा’ ब्याज -पेनल्टी ‘ नहीं तो कटेगें कनेक्शन,


















Leave a Reply