Advertisement

बीकानेर-रास्ता रोककर की मारपीट गाली-गलौच करके फोड़ा सिर मुकदमा दर्ज

न्यूज़ चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
20 वर्षीय युवक सवाईराम पुत्र रामलाल नाई निवासी लखासर ने पुलिस के सामने न्याय की गुहार लगाते हुए रिपोर्ट दी कि पिछले काफी समय से उसके ही गांव का प्रभूराम पुत्र सांवरमल नाई आये दिन गाली गलौच करके तंग व परेशान करता चला आ रहा है। गत 07 मई, 2024 को रात्रि 8 बजे प्रार्थी अपने ताऊ प्रेमाराम के घर की तरफ जा रहा था तभी आरोपी प्रभूराम नाई ने रास्ता रोक लिया और गाली गलौच करते हुए अपने साथीयों गांव के ही गुलाबसिंह पुत्र रेवन्तसिंह राजपूत, जयपाल पुत्र प्रेमसिंह राजपूत, रूपसिंह पुत्र विजूसिंह राजपूत, दुर्जनसिंह पुत्र देवीसिंह राजपूत, राजूसिंह पुत्र तारूसिंह राजपूत, जयपालसिंह पुत्र अनोपसिंह राजपूत को फोन करके मौका पर बुला लिया जिन्होनें आते ही गालीयां निकालकर थाप मुक्को से मारपीट करनी शुरू कर दी। प्रार्थी के चिल्लाने पर उसके ताऊ का बेटा मेघाराम पुत्र प्रेमाराम नाई निवासी लखासर मौका पर आया और बीचबचाव करके आरोपीगण से छुड़वाया। आरोपियों ने जाते हुए मारने की धमकी दी। इसके बाद 09 मई को रात्रि 8 बजे प्रार्थी को पता चला कि उसके ताऊ का बेटा मेघाराम गांव के बस स्टेण्ड पर खड़ा था तभी उपरोक्त सभी आरोपीगण ने एकराय होकर मेघाराम को जान से मारने की नियत से लाठी, लोहे के सरियों से हमला करके गंभीर चोटे पहुंचायी है। प्रार्थी अपने घर से निकलकर बस स्टेण्ड की तरफ जा रहा था तभी रास्ते मे उपरोक्त सभी ही आरोपीगण हाथो में हथियार लिये सामने से आये और रास्ता रोककर मारपीट की तथा सिर में गंभीर चोटे मारी। प्रार्थी ने बताया कि परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो इलाज करवाने के लिए श्रीडूंगरगढ़ लेकर आये है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच हेड कांस्टेबल देवाराम को दी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!