सत्यार्थ न्यूज़ रिपोटर पुनीत मरकाम
दुर्गूकोंदल। आज सुबह थानापारा दुर्गूकोंदल में कोर्राम घर दबिश देकर शराब और पास जप्त किया है।
महुआ शराब बनाकर बेचने वालों पर दुर्गूकोंदल पुलिस नजर बनाई हुई है। आज सुबह थानापारा दुर्गूकोंदल में कोर्राम घर दबिश देकर शराब और पास जप्त किया है। हालांकि पुलिस को जो उम्मीद थी, उससे कम महुआ शराब मिली। एक ड्रम और हंडी में शराब बनाने डुबोए महुआ मिली। जिसे पास कहते हैं। पुलिस ने 7-8महिने पूर्व भी इनके घर से शराब पकड़ा था, लेकिन समझाईस देकर छोड़ दिया था। दुर्गूकोंदल पुलिस आज इनके घर दोबारा शराब पकड़ने पहुंची। पुलिस की दबिश देते ही बिफरी महिला और कहने लगी पुलिस थाने से सटे हुए घरों में भी महुआ शराब बनाते हैं, लेकिन उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं करती हैं। और मेरे घर के पीछे पड़े हैं। पुलिस ने कहा महुआ शराब बनाकर बेचना अपराध है। ऐसे कार्य ना करें। और पुलिस की कार्रवाई से बचें। महुआ शराब बनाकर बेचते कोई भी मिले तो पुलिस कार्रवाई करेगी। जिसके जिम्मेदार शराब बनाकर बेचने वाले होंगे।


















Leave a Reply