Advertisement

सोनभद्र – जेसीबी मशीन के टक्कर मारने से 10 केवीए ट्रांसफार्मर लगा पोल गिरा,

जेसीबी मशीन के टक्कर मारने से 10 केवीए ट्रांसफार्मर लगा पोल गिरा,

बिजली विभाग की नाराजगी पर चौकी पुलिस ने जेसीबी को हिरासत में लिया,

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830


सोनभद्र नगवां ब्लॉक विद्युत स्टेशन दूबेपुर के अंतर्गत दुल्लहपुर तिराहा बच्चा सिंह के घर के पास लगे दस केवीए ट्रांसफार्मर लगा पोल को कल शाम जेसीबी मशीन ने टक्कर मार दी जिससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया और कई घरों की बिजली गुल हो गई है गलीमत रही की जिस समय पोल गिरा उस समय विद्युत आपूर्ति बंद थी अन्यथा कोई बड़ी घटना हो सकती थी दुल्लहपुर तिराहा पर सुबह शाम लोग घूमने खरीददारी करने जाते है इस नाते काफी चहल पहल होती है।
पोल गिरने की सूचना पर बिजली विभाग के आला अधिकारी मौके पर आ गए बिजली विभाग की नाराजगी पर स्थानीय पुलिस चौकी ने जेसीबी मशीन को अपने कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा करा दिया गया है।
बताते चलें कि जेसीबी मशीनों द्वारा क्षेत्र में अनवरत नियमों को ताक पर रखकर अवैध खनन का कार्य किया जाता है बरसात से पहले तो खूब धड़ल्ले से खनन धंधा चलता है बिना डर भय के खनन माफियाओं द्वारा खनन कराया जाता है कोई अधिकारी ऐसे लोगों पर कार्यवाही करने की जहमत नहीं उठाता है इस लिए खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!