Advertisement

बीकानेर-मौसम विभाग ने जारी किया राहत का अलर्ट, पढ़ें खबर

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
पिछले 48 घंटों में संभाग में पारा आसमान छू रहा है। बुधवार को बीकानेर संभाग में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री दर्ज किया गया वहीं तेज लू के थपेड़ों से भी जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। आज भी बीकानेर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।
मौसम विभाग द्वारा आज जारी किये गये अलर्ट में जानकारी दी गई है कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीकानेर संभाग में अधिकांश स्थानों पर मौसमी गतिविधियों में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। बीकानेर और श्रीगंगानगर जिले में बादलों की आवाजाही और तेज आंधी के चलते तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। साथ ही कहीं-कहीं हल्की और मध्यम बूंदाबांदी का पूर्वानुमान भी जारी किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!