Advertisement

बहराइच, नानपारा कोतवाली अंतर्गत मंडी परिसर एवं हरदी थाना मे मिले दो शव 

www.. Satyarath.com

संवाददाता पंकज कुमार शुक्ला बहराइच,

नानपारा कोतवाली अंतर्गत मंडी परिसर एवं हरदी थाना मे मिले दो शव 

www.. Satyarath.comजिले के नानपारा कोतवाली मंडी परिसर और हरदी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह अज्ञात के शव मिले। दोनों की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी गेट नंबर दो के सामने मैदान में अज्ञात का शव मिला। शव मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त करवाई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। मृतक के शरीर को ईंट से कूचा भी गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरी शंकरपुरवा के पास पेड़ से अज्ञात 25 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की, लेकिन उसके बारे में कोई पता नहीं चल सका है। ग्रामीण गला दबाकर हत्या की आशंका जता रहे हैं। थानाध्यक्ष संतोष सरोज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि बेहडा गांव के कुछ लोग पहचान के लिए गए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!