Advertisement

मैनपुरी : मंडी परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बढ़ाई गई है,अर्ध सैनिक बलों के जवानों की हुई तैनाती।

www.satyarath.com

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा , मैनपुरी उत्तर प्रदेश 

• मंडी परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बढ़ाई गई है,अर्ध सैनिक बलों के जवानों की हुई तैनाती।

satyarath.com

मैनपुरी। तीसरे चरण में 7 मई को हुए मतदान के बाद मंडी परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बढ़ाई गई है। मतदान के बाद स्ट्रांग रूम में ही चार विधानसभाओं की ईवीएम मतदान कार्मिकों द्वारा जमा कराई गई हैं। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए अर्ध सैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है। स्थानीय पुलिस को स्ट्रांग रूम से दूर रखा गया है। ईवीएम की सुरक्षा के लिए सपा और भाजपा कार्यकर्ता भी डटे हैं।

मतदान के बाद सबसे महत्वपूर्ण काम ईवीएम की सुरक्षा का होता है। चुनाव आयोग के निर्देश के तहत स्ट्रांग रूम की सुरक्षा अर्ध सैनिक बलों के जवानों को सौंपी गई है। उन्होंने मंगलवार की शाम से ही स्ट्रांग रूम को अपने कब्जे में ले लिया है। स्ट्रांग रूम के चारों ओर अर्ध सैनिक बलों का पहरा है। स्ट्रांग रूम के आसपास किसी को जाने की अनुमति नहीं दी गई है। बिना अनुमति के किसी को भी स्ट्रांग रूम के आसपास नहीं पहुंचने दिया जा रहा है। अर्ध सैनिक बल के जवान स्ट्रांग रूम पर चौकस नजर बनाए हुए हैं।मंगलवार की रात से ही सपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने स्ट्रांग रूम के पास डेरा जमा लिया है। कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम की ओर जाने वाले हर किसी पर चौकस नजर रखे हुए हैं। कार्यकर्ता ईवीएम की सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिले निर्देशों का पालन कर रहे हैं। मतगणना में यद्यपि अभी बहुत समय है। लेकिन हार जीत को देखते हुए कार्यकर्ता पूरी तरह चौकसी बरत रहे हैं। मंडी परिसर में मतदान कार्मिकों के लिए बनाए गए पंडाल को बुधवार को हटाने में सुबह से ही कर्मचारी जुटे रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!