Advertisement

मैनपुरी , किशनी क्षेत्र में सपा और भाजपा समर्थक आपस में भिड़े जमकर हुआ पथराव। दो घायल।भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की कार पर हमला

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी

किशनी क्षेत्र में सपा और भाजपा समर्थक आपस में भिड़े जमकर हुआ पथराव। दो घायल।भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की कार पर हमलाwww. Satyarath.com

मैनपुरी ,जनपद में लोकसभा चुनाव में मंगलवार की सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। शांतिपूर्ण मतदान के बीच किशनी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 176 तेजगंज पर बवाल हो गया। बताया गया है कि विवाद भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के पुत्र सुमित के आने के बाद शुरू हुआ। वही भाजपा नेता पैक्सफेड अध्यक्ष प्रेम सिंह शाक्य की कार पर हुआ हमला।बताया गया प्रेम सिंह शाक्य पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान और अपनी साथी शुभम जाटव के साथ क्षेत्र में जा रहे थे इस हमले हलावारो ने कार के ड्राइवर के साथ भी मारपीट की ओर घायल कर दिया।और कार का शीशा भी तोड़ डाला हमलावरों ने इस दौरान भद्दी गालियां देते हुए अभद्र व्यवहार किया

मैनपुरी के किशनी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 176 तेजगंज पर बवाल हो गया। बताया गया है कि यहां पर भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंहब के पुत्र सुमित प्रताप सिंह पहुंचे थे। इस दौरान हंगामा शुरू हो गया।

देखते ही देखते पथराव होने लगा। इस दौरान मौके पर भगदड़ मच गई। कई गाड़ियां पथराव में क्षतिग्रस्त हो गईं। पथराव के दौरान भाजपा के एजेंट सुदेश कुमार और प्रधान प्रतिनिधि करण बहादुर सिंह घायल हो गए। इस दौरान मौके पर उपदेश खलीफा के पुत्र पवन सिंह चौहान भी साथ में थे। वही लोकसभा के किशनी क्षेत्र में भाजपा नेता की कार पर नगला दुगई मोड पर हमले की खवर आई है। बताया गया कि भाजपा नेता पेक्सफेड अध्यक्ष प्रेम सिंह शाक्य की कार पर अराजक तत्वों ने हमला किया और कार का शीशा तोड़ दिया। इस दौरान हमलावरों ने कार के ड्राइवर के साथ मारपीट की ओर घायल कर दिया। हमलावरों ने अभद्र व्यवहार करते हुए गंदी गलियों दी। मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में कही धीमी तो कही तेज गति से मतदान हो रहा है। और कुछ छुट पुट घटनाओं के बीच चुनाव आयोग के कंट्रोल रूम में अपनी अपनी आपत्ति दर्ज कराई जा रही है। 2 बजे तक तक जनपद में 38 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

www. Satyarath. com

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!