Advertisement

मैनपुरी , दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया किशोर डूबा तलाश के बाद मिला उसका शव

www. Satyarath.com

मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी

मैनपुरी , दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया किशोर डूबा तलाश के बाद मिला उसका शव

www. Satyarath.com
मैनपुरी, भोगांव थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया किशोर डूब गया।।जानकारी मिलने के बाद पहुंचे परिजन ने तलाश शुरू कर दिया। करीब पांच घंटे बाद किशोर का शव मिला। शव को देखकर परिजन में कोहराम मचा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया।
थाना क्षेत्र के ग्राम आलीपुर खेड़ा निवासी नसीम का पुत्र अमान खान (15) मंगलवार की सुबह अपने कुछ दोस्तों के साथ कस्बा के पास से होकर गुजर रही नहर में नहाने के लिए आया था। सुबह करीब 10 बजे नहाते समय अचानक अमान गहराई में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख अन्य साथी घबरा गए और चीखते हुए बाहर निकल कर आसपास के लोगों से मदद मांगी, घटना की जानकारी मिलते ही अमान के परिजन घटनास्थल पर आ गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी पहुंच गई।

नहर में अमान की तलाश शुरू की गई लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं लग सका। शाम करीब तीन बजे अमान का शव नहर में घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिल गया। शव को देखते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने किशोर के शव को नहर से निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!